{"_id":"5dc761568ebc3e5af33b7ce9","slug":"ayodhya-verdict-vhp-chief-vishnu-sadashiv-kokje-says-ram-mandir-will-be-built-by-year-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसला आने के बाद बोले विहिप प्रमुख, 2024 तक बन जाएगा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर फैसला आने के बाद बोले विहिप प्रमुख, 2024 तक बन जाएगा राम मंदिर
Sun, 10 Nov 2019 06:31 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 10 Nov 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
विहिप प्रमुख विष्णु सदाशिव कोकजे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में 2024 तक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयार किया गया राम जन्मभूमि न्यास का डिजाइन उपयुक्त है। कोकजे ने शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा इस मंदिर का निर्माण होगा, जिसे न्यायालय के आदेश पर गठित होना है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मंदिर निर्माण के उद्देश्य से राम जन्मभूमि न्यास को विहिप के सदस्यों ने ही 18 दिसंबर, 1985 में बनाया था। उन्होंने इसका श्रेय लेने के मुद्दे पर कहा कि सफलता के कई दावेदार होते हैं, जबकि नाकामी लेने को कोई तैयार नहीं होता। इसलिए स्पष्ट है कि कुछ लोग इसका श्रेय लेने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोकजे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में किसी भी पक्षों को इस मामले में जीत या हार का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इसे एक संतुलित फैसला बताया। बाद में उन्होंने गुजरात में पत्रकारों को बताया कि जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए दो मंजिल का पत्थर तराशने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
कोकजे ने कहा, मैं आश्वस्त हूं कि ट्रस्ट रामजन्मभूमि न्यास के साथ वहां मंदिर बनाएगा। इस पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है कि ट्रस्ट में ऐसे किसी सदस्य को शामिल किया जाएगा, जो मंदिर निर्माण के खिलाफ रहा हो।
