{"_id":"65ae0d3235ba20d76e08378f","slug":"ayodhya-ram-mandir-former-chief-minister-shivraj-singh-chauhan-reached-orchha-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Temple: ओरछा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- ‘हमारे रोम रोम में राम बसते हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Temple: ओरछा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- ‘हमारे रोम रोम में राम बसते हैं’
Mon, 22 Jan 2024 12:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:07 PM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा पाठ की। वहीं, उन्होंने मंंदिर परिसर में साफ सफाई भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामराजा के दर्शन कर धन्य हो गया हूं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवधपुरी अयोध्या में दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित होंगे। वह मंदिर केवल राम का मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र का मंदिर है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम शिवराज ने ओरछा में हनुमानजी के दर्शन किए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरा देश पूरी दुनिया प्रफुल्लित
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राम हमारे रोम रोम में हैं। राम हमारे हर सांस में बसे हैं। राम हमारे प्राण भी है, राम हमारे भगवान भी है, आज मैं उन सभी बलदानियों के चरणों में नमन करता हूँ, श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूँ। 500 साल तक लगातार यह दिन देखने के लिए संघर्ष चला, इस संघर्ष में जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनके चरणों में प्रणाम और मेरा पूरा विश्वास है, पूरा देश पूरी दुनिया प्रफुल्लित है, आनंदित है और यहां की मान्यता है कि दिन में राम ओरछा में रहते हैं और रात में अयोध्या जाते हैं। इसलिए आज यहीं बैठकर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखकर के अपने जीवन को धन्य करेंगे।

शिवराज ने मां बेतवा की पूजा-आरती भी की।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ओरछा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। प्रातः 9 बजे ओरछा राम राजा सरकार मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद ओरछा राम राजा सरकार मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। मंदिर परिसर में अयोजित भजन कार्यक्रम में सहभागिता एवं राम धुन पर भजन कीर्तन में सम्मिलित हुए। ओरछा के प्रसिद्ध दक्षिण मुखी छारद्वारी हनुमान जी के मंदिर में दर्शन, पूजन एवं भजन कीर्तन में शामिल हुए। हरदौल बैठका मंदिर में दर्शन एवं पूजन कर कीर्तन में सम्मिलित हुए। रात में पूर्व सीएम शिवराज ने ओरछा में मां बेतवा नदी पर मां बेतवा की आरती और दीपदान किया।