फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Attempts to sabotage the Amarpatan council intensifies, BJP councilors mobilized against the president

MP Politics: सतना में अमरपाटन परिषद में उलटफेर की कोशिशें तेज, अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए भाजपा पार्षद

Tue, 28 Mar 2023 02:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Mar 2023 02:14 PM IST
सार

सतना के अमरपाटन नगर परिषद में कांग्रेस के अध्यक्ष को हटाने के लिए भाजपाई पार्षद एकजुट हो गए हैं। प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाए हैं कि अध्यक्ष बैठक नहीं बुला रहा है। 

विज्ञापन
Attempts to sabotage the Amarpatan council intensifies, BJP councilors mobilized against the president
अमरपाटन नगर परिषद में भाजपा पार्षद कांग्रेस के परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृहनगर अमरपाटन में राजनीतिक उलटफेर की कोशिशें शुरू हो गई हैं। यहां के कांग्रेसी नगर परिषद अध्यक्ष समर सिंह को हटाने के लिए भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यक्ष पर परिषद की बैठक नहीं बुलाने का गंभीर आरोप है। इस आधार पर भाजपा पार्षदों ने नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। इसके बाद राज्य शासन ने कलेक्टर को मामले की जांच कर प्रतिवेदन मांगा है। परिषद अध्यक्ष समर सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएमओ मंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं। पूरी गड़बड़ी के लिए सीएमओ को दोषी बताया है। दूसरी ओर, सीएमओ ने कहा है कि जितने भी पत्र उन्हें मिले हैं, उस पर बैठकें बुलवाई गई हैं।

विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव में अमरपाटन की सीट भाजपा-कांग्रेस में प्रतिष्ठा का विषय थी। भाजपा पार्षदों को जिताने की कमान राज्यमंत्री रामखेलावन ने संभाली थी वहीं कांग्रेस की ओर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दांव चल रहे थे। परिणाम सामने आए तब कांग्रेस का परिषद अध्यक्ष बनाने में राजेन्द्र सिंह सफल रहे। इस मामले में मंत्री को मुंह की खानी पड़ी थी। तब से यह मामला भाजपा के लिए टीस बना हुआ है। इसी बीच, भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष को हटाने के लिए अपना दांव चल दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संतोष सिंह तिवारी, राकेश कुमार ताम्रकार, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रविता, रसीदा बेगम, दुर्गा बसोर सहित 7 पार्षदों ने प्रमुख सचिव को एक मार्च को पत्र लिखा था। इसमें आरोप लगाया है कि 5 नवंबर 2022 के बाद से अध्यक्ष समर सिंह ने परिषद की एक भी बैठक नहीं बुलाई है। मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के अनुसार हर दो माह में परिषद की और एक माह में पीआईसी की बैठक होना अनिवार्य है। अध्यक्ष ऐसा करने में अक्षम रहे हैं। इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस आधार पर समर सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया जाए। इस पत्र के बाद नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव आरके कार्तिकेय ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तथ्यों की जांच कर 15 दिन में प्रतिवेदन चाहा है। अगर प्रतिवेदन प्रतिकूल जाता है तो अध्यक्ष को पद से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष का आरोप- मंत्री कर रहे साजिश
अमरपाटन नगर परिषद अध्यक्ष समर सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस का हूं। इस वजह से मंत्री के दबाव में सीएमओ साजिश कर रहे हैं। हमने जनवरी, फरवरी, मार्च माह में लगातार बैठकें बुलाने के लिए पत्र दिए। लेकिन सीएमओ ने पत्र भी नहीं लिया तब लिपिकीय स्टाफ को देकर रिसीविंग ली है। मार्च में विशेष बैठक जरूर बुलाई गई है। कांग्रेस का होने के नाते वैसे भी हम पूरी तरह संभलकर काम करते हैं। यहां जानबूझ-कर पृथक से सीएमओ की पदस्थापना नहीं होने दी जा रही है। रामनगर सीएमओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बैठक के मसले पर कलेक्टर से लेकर शासन तक से पत्राचार किया जा चुका है।


सीएमओ का जवाबः गलत हैं आरोप
इस मामले में सीएमओ लालजी ताम्रकार ने कहा कि अध्यक्ष गलत बोल रहे हैं। हमें जो पत्र मिला है, हमने बैठकें कराई हैं। मार्च के पहले की जानकारी मुझे नहीं है। बाकी मैं अभी भोपाल में हूं। लौटकर देखता हूं और उसके बाद ही कुछ बता सकता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed