{"_id":"62ec8b5e34e4e30a0c6cfacf","slug":"attempt-to-kill-a-woman-standing-outside-a-petrol-pump-in-ratlam-the-truck-collided-and-dragged-on-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी महिला को जान से मारने की कोशिश, ट्रक ने मारी टक्कर फिर घसीटता चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी महिला को जान से मारने की कोशिश, ट्रक ने मारी टक्कर फिर घसीटता चला गया
Fri, 05 Aug 2022 08:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Aug 2022 08:45 AM IST
सार
अपने पति जवाहर के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान वे रतलाम के नाका पर पेट्रोल भराने के लिए रूके थे। शांतिबाई पेट्रोल पंप के बाहर पति का इंतजार कर रही थी। तभी झारखंड पासिंग से एक ट्रक आया और उसने महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रक चालक ने महिला को मारी टक्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम में पति के इंतजार में पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी महिला को एक ट्रक चालक ने जान से मारने की कोशिश की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला पेट्रोल पंप के बाहर एक किनारे पर खड़ी है, तभी पीछे से एक ट्रक आता है और महिला को टक्कर मार देता है। महिला बचने की कोशिश करती है लेकिन ट्रक चालक महिला को घसीटता रहता है। कुछ आगे जाकर ट्रक चालक तेजी से भाग गया, महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। यदि वह कुछ और समय के लिए ट्रक के नीचे दबी रहती तो उसकी जान चली जाती। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। महिला जिले के अकतवासा की रहने वाली है उसका नाम शांतिबाई बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति जवाहर के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान वे रतलाम के नाका पर पेट्रोल भराने के लिए रूके थे। शांतिबाई पेट्रोल पंप के बाहर पति का इंतजार कर रही थी। तभी झारखंड पासिंग से एक ट्रक आया और उसने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गिर गई। महिला के गिरते ही वह उसे कुछ दूर तक घसीटते रहा। कुछ देर बाद ड्राइवर ट्रक को रिवर्स कर मौके से भाग निकला। मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सके। फिलहाल ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।