फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Attempt to crush Tehsildar who went to stop illegal mining in Rajgarh

Rajgarh: बदमाश के बुलंद हौसले! अवैध खनन रोकने गए तहसीलदार के वाहन को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, कुचलने का प्रयास

Fri, 31 Mar 2023 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 08:45 PM IST
सार

राजगढ़ में अवैध खनन रोकने गए तहसीलदार को टक्कर मारकर ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि तहसीलदार ने ट्रैक्टर कर लिया है। चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Attempt to crush Tehsildar who went to stop illegal mining in Rajgarh
तहसीलदार की गाड़ी को टक्कर मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में अवैध खनन रोकने गए तहसीलदार को टक्कर मारकर ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि तहसीलदार ने ट्रैक्टर कर लिया है। चालक मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


बदमाशों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण राजगढ़ जिले में देखने को मिला। बता दें कि गुरुवार देर शाम  कलेक्टर हर्ष दीक्षित को मोहनपुरा बांध के निचले हिस्से में 
विज्ञापन

रेत के अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर नवागत तहसीलदार रीतेश जोशी रेत खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ने के लिए पहुंचे। तहसीलदार ने अपने वाहन को ट्रैक्टर के सामने लगाकर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाए तहसीलदार की गाड़ी को टक्कर मार दी व साइड से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार जोशी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर को आगे जाकर दोबारा रोककर् चाबी निकली गई, इसी दौरान चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। तहसीलदार ने राजगढ़ पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed