फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ATS arrested two persons of a gang which was converting international calls into domestic in Indore

इंदौर : एटीएस ने पकड़े अंतरराष्ट्रीय कॉल को डोमेस्टिक में बदलने वाले गिरोह के दो सदस्य

Fri, 08 Nov 2019 11:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 Nov 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested two persons of a gang which was converting international calls into domestic in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र से फर्जी तरीके से खरीदे गए सिम कार्ड के जरिए इंदौर में इंटरनेशनल कॉल को डोमेस्टिक कॉल में बदलने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल कॉल को गैरकानूनी ढंग से डोमेस्टिक कॉल में बदलकर देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डाल रहे दो आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस की एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले एक साल से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर दूरसंचार विभाग को राजस्व को चूना लगा रहे थे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस राजेश गुप्ता ने बताया की एटीएस को सूचना मिली थी की महाराष्ट्र से फर्जी तरीके से खरीदे गए सिम कार्ड के जरिए इंदौर में इंटरनेशनल कॉल को डोमेस्टिक कॉल में बदलकर अवैध तरीके से पैसा कमाया जा रहा है। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरे में डाल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंदौर की एटीएस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर खातीवाला टैंक और जौहरी पैलेस इंदौर से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनके पास से 10 सिम बॉक्स, करीब 150 सिम कार्ड, लैपटॉप, कंप्यूटर, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन मॉडम और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए गए। 


अभी तक दो आरोपी मुफद्दल लोखंडवाला पिता नजमुद्दीन लोखंडवाला निवासी इंदौर और बुरहानुद्दीन महूवाला पिता सैफुद्दीन महूवाला निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed