फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   atal bihari vajpayee second death anniversary shivraj says chambal expressway name will be on former pm

अटल बिहारी: शिवराज ने वाजपेयी के नाम पर चंबल प्रोगेस वे का नाम रखने की घोषणा की

Sun, 16 Aug 2020 01:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Aug 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee second death anniversary shivraj says chambal expressway name will be on former pm
अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि देते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 16 अगस्त को दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और चंबल प्रोग्रेस वे का नाम 'अटल विहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे' करने की घोषणा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, 'स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए हमने चंबल प्रोग्रेस वे का नाम 'अटल विहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे' करने का निर्णय लिया है। हम सब उन्हें याद करें और पूरी सामर्थ्य के साथ मध्यप्रदेश का नवनिर्माण करें, यही उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'
विज्ञापन

 


इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के पितृपुरुष और हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।'


यह भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Punyatithi: शादी के सवाल पर भरे सदन में दिया था जवाब

रविवार को दिल्ली स्थित सदैव अटल स्मारक पर राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, पूर्व पीएम की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्या और पोती निहारिक ने भी सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले, पीएम मोदी ने कहा कि भारत उनकी असाधारण सेवा और देश की प्रगति के लिए उनके प्रयासों को सदा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर पूर्व पीएम वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा, 'अपनी पुण्यतिथि पर प्यारे अटल जी को श्रद्धांजलि। भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed