{"_id":"5b7bf17442c79246725ba846","slug":"atal-bihari-vajpayee-ashes-to-be-immersed-in-ten-main-rivers-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश की 10 नदियों में विसर्जित होंगी पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश की 10 नदियों में विसर्जित होंगी पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां
एजेंसी, भोपाल
Updated Tue, 21 Aug 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां मध्य प्रदेश की दस प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएंगी। इससे पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में वाहनों में उनके अस्थि कलश रख ‘कलश यात्राएं’ निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने मंगलवार को बताया कि नौ कलश यात्रा भोपाल में भाजपा मुख्यालय से, जबकि दसवीं वाजपेयी जी के जन्म स्थान ग्वालियर से निकाली जाएगी। दस में से एक अस्थि कलश को बुधवार को नर्मदा नदी में प्रवाहित किया जाएगा, जबकि बाकी नौ गुरुवार को प्रवाहित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार को भोपाल लाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दोपहर में अस्थि कलश लेकर होशंगाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां नर्मदा में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। इसके अलावा गुरुवार को ग्वालियर में चंबल, गुना जिले में पार्वती, उज्जैन में शिप्रा, बुरहानपुर में ताप्ती, रीवा में सोन नदी, ओरछा में बेतवा, छिंदवाड़ा में पेंच, दतिया में सिंध और पन्ना की केन नदी में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
गोवा में 24 को विसर्जित की जाएंगी
पणजी। गोवा की मांडोवी और जुआरी नदी में 24 अगस्त को पूर्व पीएम वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित होंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने मंगलवार को बताया, ‘मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मांडोवी, जबकि सांसद नरेंद्र सवाईकर जुआरी नदी में अस्थियों को विसर्जित करेंगे।
तमिलनाडु में छह जगहों पर होगा विसर्जन
चेन्नई। तमिलनाडु में छह जगहों पर अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित होंगी। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसै सौंदरराजन ने बताया कि रविवार को पूर्व पीएम की अस्थियों को चेन्नई में समुद्र, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, श्रीरंगम में कावेरी नदी, मदुरै में वैगाई और ईरोड में भवानी नदी में विसर्जित किया जाएगा।
