फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assembly Speaker reached Damoh, said - In what capacity did Sonia Gandhi do Bhumi Pujan of CG Assembly

MP News: दमोह पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, बोले- सोनिया गांधी ने किस हैसियत से किया था छग विधानसभा का भूमिपूजन

Sun, 28 May 2023 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 10:55 PM IST
सार

मप्र विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जो लोग संसद का विरोध कर रहे हैं, उनसे पूछो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत भूमिपूजन किया था। ये लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध के नाम पर ऐसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Assembly Speaker reached Damoh, said - In what capacity did Sonia Gandhi do Bhumi Pujan of CG Assembly
गिरीश गौतम दमोह में थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को दमोह में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत भूमिपूजन किया था।
विज्ञापन


बता दें कि गिरीश गौतम मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जब उनसे संसद के लोकार्पण पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर सवाल किया तो गौतम ने कहा कि जो लोग संसद का विरोध कर रहे हैं, उनसे पूछो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत भूमिपूजन किया था। आज राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस के मन में जो प्रेम उमड़ा है, पांच महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव के समय किन शब्दों का उपयोग किया, कैसी भाषा और बोली बोली गई। ये लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध के नाम पर ऐसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौतम ने कहा कि राष्ट्रपति को बुलाते तो कहते मोदी क्यों नहीं आए और मोदी को बुला लिया तो कह रहे हैं कि राष्ट्रपति क्यों नहीं आए। जहां तक सेंगोल का सवाल है उसको छिपाने का प्रयास नहीं करेंगे। सत्ता हस्तांतरण में जवाहरलाल नेहरू के हाथों में उन्हीं महात्माओं के द्वारा दिया गया था। जिसे छिपाने का काम कांग्रेस कर रही है। इतिहास के तथ्यों को छिपा नहीं सकते। वह बार-बार सामने आएगा और बच्चों को पढ़ने मिलेगा। कितना इतिहास छिपाया। देश के क्रांतिकारियों का इतिहास छिपाने का 75 साल के भीतर कांग्रेस ने किया है। क्यों अरुण देव को महान लिखते हो महाराणा प्रताप क्यों नहीं लिखा गया। यह प्रश्न इनसे पूछा जाए आज जो ये लोग विरोध करने वाले हैं ये उसी मानसिकता के लोग हैं। जो चाहते हैं कि उसी इतिहास को बना रहने दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed