'दिग्विजय फॉर सीएम' अभियान चलाने वाला मेरा शुभचिंतक नहीं हो सकता : दिग्विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बने हुए हैं। भोपाल में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान उनका तस्वीरों से गायब होना और अब वो अपने शुभचिंतकों से नाराज होने के कारण सुर्खियों में है। इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा दिग्विजय फॉर सीएम नाम से जो अभियान चलाने वाला मेरा शुभचिंतक नहीं हो सकता है।
इसके आगे वो लिखते हैं कि मैं एक दशक तक मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं और अपने बयान से पीछे हटने वाला नहीं हूं, मैं सीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो कहें कुछ और और करें कुछ और। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दिग्विजय सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि न ही वो चुनाव उम्मीदवार हैं और न ही उन्हें कोई लाभ का पद चाहिए। वो किसी भी लाभ के पद पर नहीं रहना चाहते वो केवल कांग्रेस संगठन के लिए काम करेंगे।
पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के बीच काफी दूरी नजर आ रही है। हालांकि इस बात को लेकर कांग्रेस ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। नर्मदा यात्रा के समय से ही दिग्विजय सिंह दिल्ली से दूरी बनाए हुए हैं। नर्मदा यात्रा के दौरान जब 6 महिने तक उन्होंने 110 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया तो लोगों ने उन्हें कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखना शुरू कर दिया था। लेकिन परिस्थितियां बदली और उन्होंने एलान कर दिया कि वो विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है।
Whoever has started Digvijay4CM is not my well wisher. I have been CM MP for a decade and there is no question of my going back on my statement that I AM NOT A CM CANDIDATE. I am not someone who would say something and do something else.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 18, 2018
