फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   assembly election 2018 Digvijay Singh is angry with his fans

'दिग्विजय फॉर सीएम' अभियान चलाने वाला मेरा शुभचिंतक नहीं हो सकता : दिग्विजय

Tue, 18 Sep 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 18 Sep 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018 Digvijay Singh is angry with his fans
Digvijay Singh

मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बने हुए हैं। भोपाल में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान उनका तस्वीरों से गायब होना और अब वो अपने शुभचिंतकों से नाराज होने के कारण सुर्खियों में है। इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा दिग्विजय फॉर सीएम नाम से जो अभियान चलाने वाला मेरा शुभचिंतक नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन


इसके आगे वो लिखते हैं कि मैं एक दशक तक मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं और अपने बयान से पीछे हटने वाला नहीं हूं, मैं सीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं उन लोगों में नहीं हूं जो कहें कुछ और और करें कुछ और।  आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दिग्विजय सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि न ही वो चुनाव उम्मीदवार हैं और न ही उन्हें कोई लाभ का पद चाहिए। वो किसी भी लाभ के पद पर नहीं रहना चाहते वो केवल कांग्रेस संगठन के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के बीच काफी दूरी नजर आ रही है। हालांकि इस बात को लेकर कांग्रेस ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। नर्मदा यात्रा के समय से ही दिग्विजय सिंह दिल्ली से दूरी बनाए हुए हैं। नर्मदा यात्रा के दौरान जब 6 महिने तक उन्होंने 110 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया तो लोगों ने उन्हें कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखना शुरू कर दिया था। लेकिन परिस्थितियां बदली और उन्होंने एलान कर दिया कि वो विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed