{"_id":"5b587f634f1c1b48748b6ea0","slug":"asi-murdered-for-arresting-accused-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एएसआई की मौत, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एएसआई की मौत, आठ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर आरोपी व उसके परिजनों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। जिससे एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि एक आरक्षक घायल हो गया। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह लगभग छह बजे की है। पुलिस की तीन लोगों की टीम आरोपी जौहर सिंह (30) को पकड़ने जामुनिया जेठ गांव गई थी। जौहर के खिलाफ एक मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट है। एएसआई देवेंद्र नागले के साथ एक आरक्षक और एक कोटवार भी थे।
विज्ञापन
तीनों ने दबिश दी तो आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने अचानक कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला बोल दिया। एडिशनल एसपी नीरज सोनी के अनुसार एएसआई नागले की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरक्षक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने 11 में से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हमले में मारे गए एएसआई देवचंद नागले
