फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar: Youths climbed on stage to dance in Karila fair, fired many aerial fires while flying money

अशोकनगर: करीला मेले में नाचने के लिए मंच पर चढ़े युवक, रुपये उड़ाते हुए कर दिए कई हवाई फायर

Wed, 23 Mar 2022 06:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 06:27 PM IST
सार

अशोकनगर जिले के करीला मेले में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जब मंच पर लड़कियां डांस कर रही थीं, तभी कुछ युवक मंच पर चढ़ गए। पहले तो वे जमकर नाचे, फिर उन्होंने रुपये उड़ाते हुए एक के बाद एक कई हवाई फायर कर दिए।
 

विज्ञापन
Ashoknagar: Youths climbed on stage to dance in Karila fair, fired many aerial fires while flying money
मंच पर चढ़कर कुछ युवकों ने हवाई फायर किए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रसिद्ध करीला मेले में मंच पर चढ़कर कुछ युवकों ने हवाई फायर किए हैं। मामला मंगलवार रात का है। जब राई नृत्य चल रहा था।  मंच पर लड़कियां डांस कर रही थीं, तभी कुछ युवक मंच पर चढ़ गए। पहले तो वे जमकर नाचे, फिर उन्होंने रुपये उड़ाते हुए एक के बाद एक कई हवाई फायर कर दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राधौगढ़ के प्रजापति परिवार ने मां जानकी से बेटे होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर मंगलवार की रात रंगपंचमी के अवसर पर परिवार करीला धाम में राई नृत्य कराने पहुंचा था। तभी युवकों ने गानों पर झूमते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही राई नृत्य देख रहे मौजूद लोग तितर-बितर होने लगे। मेले में पहुंचे लोगों का कहना है कि युवक शराब के नशे में थे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
वीडियो में मेले में मंच पर फिल्म खलनायक का चोली के पीछे गाना बजता सुनाई दे रहा है, वहीं गाने पर कुछ युवतियां राई नृत्य कर रही हैं। मंच पर करीब दो दर्जन युवा मौजूद हैं और लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए एक युवक दो बार फायर करता है। इसके बाद पिस्टल साथी को दे देता है। वह भी दो फायर करता है और दूसरा युवक तीसरे को पास कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed