{"_id":"6497a86f3e9fc40d2409fd45","slug":"ashoknagar-woman-was-bitten-by-a-snake-instead-of-treatment-family-members-kept-blowing-brooms-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: कंडे उठाते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज की जगह झाड़ फूंक कराते रहे परिजन, जहर फैलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: कंडे उठाते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज की जगह झाड़ फूंक कराते रहे परिजन, जहर फैलने से मौत
Sun, 25 Jun 2023 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 08:07 AM IST
सार
अशोकनगर में कंडे के ढेर में छुपकर बैठे सांप ने एक महिला को डस लिया। महिला के परिजनों की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। जब महिला को सांप ने डसा तब परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर जाने की जगह झाड़ फूंक कराते रहे और जहर फैलने से महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर बैठे महिला के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर में घर में रखें कंडे उठाते हुए महिला को सांप ने डस लिया। इलाज की जगह परिजन महिला की झाड़ फूंक कराते रहे और इस तरह लापरवाही ने महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार बहेरिया गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया था। महिला खाना बनाने के लिए घर में रखे हुए कंडों को उठा रही थी, तभी सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद कुछ समय तक तो परिजन देवी स्थान पर ले जाकर झाड़ फूंक कराते रहे। झाड़-फूंक के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
अशोकनगर के देहात थाना अंतर्गत बहेरिया गांव की सुशीला बाई पत्नी विक्रम यादव विक्रम यादव (उम्र 45 साल) शनिवार को सुबह खाना बनाने के लिए घर में रखे हुए कंडे उठा रही थी। कंडे के अंदर ढेर में बैठे हुए जहरीले सांप ने महिला को डस लिया। तुरंत महिला ने अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजन महिला को गांव में ही एक देवी स्थान पर झाड़-फूंक कराने ले गए। लगभग 11 बजे तक महिला का झाड़-फूंक कराते रहें, जिसके बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत होना बताया। पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।