फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar: Woman was bitten by a snake instead of treatment, family members kept blowing brooms

Ashoknagar: कंडे उठाते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज की जगह  झाड़ फूंक कराते रहे परिजन, जहर फैलने से मौत

Sun, 25 Jun 2023 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 08:07 AM IST
सार

अशोकनगर में कंडे के ढेर में छुपकर बैठे सांप ने एक महिला को डस लिया। महिला के परिजनों की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। जब महिला को सांप ने डसा तब परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर जाने की जगह झाड़ फूंक कराते रहे और जहर फैलने से महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Ashoknagar: Woman was bitten by a snake instead of treatment, family members kept blowing brooms
जिला अस्पताल के बाहर बैठे महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर में घर में रखें कंडे उठाते हुए महिला को सांप ने डस लिया। इलाज की जगह परिजन महिला की झाड़ फूंक कराते रहे और इस तरह लापरवाही ने महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार बहेरिया गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया था। महिला खाना बनाने के लिए घर में रखे हुए कंडों को उठा रही थी, तभी सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद कुछ समय तक तो परिजन देवी स्थान पर ले जाकर झाड़ फूंक कराते रहे। झाड़-फूंक के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


अशोकनगर के देहात थाना अंतर्गत बहेरिया गांव की सुशीला बाई पत्नी विक्रम यादव विक्रम यादव (उम्र 45 साल) शनिवार को सुबह खाना बनाने के लिए घर में रखे हुए कंडे उठा रही थी। कंडे के अंदर ढेर में बैठे हुए जहरीले सांप ने महिला को डस लिया। तुरंत महिला ने अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजन महिला को गांव में ही एक देवी स्थान पर झाड़-फूंक कराने ले गए। लगभग 11 बजे तक महिला का झाड़-फूंक कराते रहें, जिसके बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत होना बताया। पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed