फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar: Boat capsizes in Kethan river, two women killed, a dozen laborers saved from drowning

अशोकनगर: केथन नदी में नाव पलटने से दो महिलाओं की मौत, एक दर्जन मजदूरों को डूबने से बचाया

Sun, 13 Mar 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

अशोक नगर जिले के थाना मुंगावली के कैथन नदी में मजदूरों से भरी नाव पलट गई। दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोगों का ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया है। ये सभी मजदूर फसल काटने का काम करने नदी पार कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Ashoknagar: Boat capsizes in Kethan river, two women killed, a dozen laborers saved from drowning
अशोक नगर जिले के थाना मुंगावली के कैथन नदी में मजदूरों से भरी नाव पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक नगर जिले में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। इनकी मौत थाना मुंगावली के कैथन नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से हुई। करीब एक दर्जन लोगों का ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया है। ये सभी मजदूर फसल काटने का काम करने नदी पार कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। थाना मुंगावली क्षेत्र में ग्राम बाड़ोली से फसल की कटाई के लिए मजदूर जा रहे थे। ये लोग नाव से कैथन नदी पार कर रहे थे कि अचानक ही नाव चालक का पैर फिसल गया। इससे नाव डगमगाई और उसमें सवार लोग भी डरकर इधर-उधर हिले तो नाव पलट गई। नाव नदी में डूब गई और उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग पानी में गिर गए।
विज्ञापन


हादसे में साठ साल की प्रेमबाई पति खुशीलाल अहिरवार और 45 साल की कुसमबाई पति मोहनलाल अहिरवार निवासी ग्राम बाड़ोली की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को ग्रामीणों ने पानी से रेस्क्यू कर एक घंटे बाद निकाला। तुरंत अस्पताल लाए जहां डॉ अमित कुमार पांडे ने मृत घोषित कर दिया। गोपी अहिरवार, अनीता अहिरवार ,गीता अहिरवार काजल अहिरवार ,शिवानी अहिरवार, वैष्णव अहिरवार, संजू मोहन अहिरवार, सनमान अहिरवार,जितेंद राजपूत, चालू राजा, रोसन सिंह राजपूत को हादसे में बचा लिया गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed