फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   As soon as the cold increases, tiger and leopard attacks begin.

MP News: ठंड बढ़ते ही बाघ और तेंदुए का हमला शुरू, बफर जोन से लगे गांव में 2 बने शिकार, इलाज जारी

Thu, 14 Dec 2023 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 14 Dec 2023 11:46 AM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पिछले 2 दिनों में 2 लोग बाघ और तेंदुए का शिकार हुए बने हैं। वो तो गनीमत रही की स्थानीय लोगों की सजगता से उनकी जान बच गई और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
As soon as the cold increases, tiger and leopard attacks begin.
ठंड बढ़ते ही बाघ और तेंदुए का हमला शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरही वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम कुआं के जंगलों में अपने मवेशियों को चराने गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे घबराएं चरवाहे ने जोर जोर मदद मांगकर आस-पास के ग्रामों को आवाज लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ और शोर-शराबे से बाघ मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद बुरी तरह घायल 30 वर्षीय रजनीश यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एक और मामला आया था सामने
दूसरी घटना मंगलवार के दिन समाने आई थी। जिसमें झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने खेत से बगैहा गांव लौट रहे किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने सुखेंद्र काछी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी के मुताबिक ये दोनो गांव बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन से लगे हुए है, जहां बाघ और तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed