फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   As soon as encroachment removed in Harda roads became 30 feet wide

MP News: अतिक्रमण हटते ही रास्ते हो गए 30 फीट चौड़े, देर रात तक चली प्रशासन की जेसीबी, समान भी जब्त

Thu, 07 Mar 2024 09:23 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Mar 2024 09:23 AM IST
सार

हरदा में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मंगलवार से ही जिला प्रशासन का अमला यहां सक्रिय था, मुनादी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। इसके बाद प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
As soon as encroachment removed in Harda roads became 30 feet wide
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के हरदा नगर में बुधवार शाम से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटने के बाद पांच फीट की सड़क तीस फीट चौड़ी हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि इस क्षेत्र से जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार से ही जिला प्रशासन का अमला यहां सक्रिय था, और मुनादी कर खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। बुधवार शाम नगर पालिका सहित जिला प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर खुद ही अतिक्रमण तोड़ने निकल पड़ी। इस दौरान सड़कों पर रखा सामान भी जब्त कर लिया गया।  
विज्ञापन


टीम ने शहर के मानपुरा जत्रा पड़ाव क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास से कार्रवाई शुरू की। हालांकि, नगर पालिका ने सुबह ही अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए थे। इसके बाद भी जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उनके 5-5 हजार रुपये के चालान भी काटे गए और करीब एक घंटे बाद जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 फीट का रास्ता निकलने के लिए बचा था 5 फीट
नगर पालिका हरदा के सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर और एसपी का इस क्षेत्र में दौरा था। सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में भी यहां की लगातार शिकायत आ रही थीं कि इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा अतिक्रमण है। अतिक्रमण के कारण 20 से 30 फीट का रास्ता था, 5 फीट का भी नहीं बचा था। पहले लोगों को अतिक्रमण हाटने के लिए समझाइश दी गई और मंगलवार को मुनादी भी करवाई थी। इस दौरान कलेक्टर और एसपी सहाब खुद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने लोगों को 24 घंटे का समय भी दिया था कि वे अतिक्रमण हटा लें और फिर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें। बुधवार शाम को से अतिक्रमण हटाना शुरू किया, यह कार्रवाई देर रात तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed