{"_id":"62f1de63f2254324af4eae91","slug":"archana-jaiswal-who-became-president-on-bjp-ticket-from-lodhikheda-of-chhindwara-called-herself-congressman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: भाजपा से अध्यक्ष बनीं अर्चना जायसवाल ने खुद को बताया कांग्रेसी, कहा- पार्टी के नहीं समझने पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: भाजपा से अध्यक्ष बनीं अर्चना जायसवाल ने खुद को बताया कांग्रेसी, कहा- पार्टी के नहीं समझने पर छोड़ा
Tue, 09 Aug 2022 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:41 AM IST
सार
अर्चना जयसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद को कांग्रेसी बता रही हैं, जबकि भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी बताकर परिषद में जीत का दावा कर रही है।
विज्ञापन
लोधीखेड़ा अध्यक्ष अर्चना जयसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के लोधीखेड़ा में भाजपा से अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली अर्चना वीरेंद्र जायसवाल ने खुद को कांग्रेसी कहा है। अर्चना जयसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद को कांग्रेसी बता रही हैं, जबकि भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी बताकर परिषद में जीत का दावा कर रही है।
वायरल वीडियो में अर्चना जयसवाल कहती नजर आ रही हैं कि वे कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव जीती थी, लेकिन जब उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की तो पार्टी ने उन्हें नहीं समझा, जिसके चलते उन्हें भाजपा का दामन थामना पड़ा। उन्होंने मजबूरी में भाजपा का दामन थामा है वे पहले भी कांग्रेसी थी और आगे भी कांग्रेसी रहेगी। जबकि कांग्रेस ने अर्चना जयसवाल और उनके पति वीरेंद्र जयसवाल को पार्टी से बगावत के चलते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
वहीं, अर्चना जयसवाल के पति वीरेंद्र जयसवाल ने कहा कि वे कांग्रेस संगठन की मेहनत के साथ 9 पार्षदों को लोधीखेड़ा में जिताने में कामयाब रहे। लोधीखेड़ा में बने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस के हैं। वे और उनकी पत्नी कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे।