फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Any person from outside Gandhi family should become next Cong chief, not Rahul Gandhi: Athawale

अठावले की अनूठी सलाह: नेहरू-गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को बनाएं कांग्रेस अध्यक्ष

Wed, 20 Oct 2021 08:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Oct 2021 08:47 PM IST
सार

अक्सर अपने सुझावों व बातों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री अठावले ने बुधवार को कांग्रेस को यह अनूठी सलाह दे डाली।

 

विज्ञापन
Any person from outside Gandhi family should become next Cong chief, not Rahul Gandhi: Athawale
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को भोपाल में कहा कि गांधी परिवार के बाहर के किसी भी व्यक्ति को अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी या नेहरू गांधी परिवार को कोई सदस्य पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन

कांग्रेस में अभी सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष हैं। सोनिया ने पिछले सप्ताह घोषणा की कि नए अध्यक्ष के चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच 2022 में होंगे। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि कांग्रेस एक अध्यक्ष नहीं ढूंढ पा रही है। 2019 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल को फिर से अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। इसके बजाए गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

मप्र में बढ़ाएंगे आरपीआई का आधार, भाजपा से करेंगे गठबंधन
अठावले ने कहा कि वह मध्यप्रदेश में भी वह अपनी पार्टी आरपीआई का आधार बढ़ाएंगे। अगले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ गठबंधन करने की सोच रहे हैं। अठावले आरपीआई के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन मामले में एनसीबी का किया बचाव
केंद्रीय मंत्री अठावले ने मुंबई में क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर एनसीबी का बचाव किया। अठावले ने कहा कि आर्यन को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया है कि उसके पिता मुस्लिम हैं। आर्यन के साथ हिंदू भी गिरफ्तार किए गए हैं। अठावले ने कहा कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेता व निदेशक को बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई की जाती है। फिल्म उद्योग में कई लोग हैं, जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। एनसीबी किसी को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed