फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Preparations underway for a no-confidence motion against the Pasan Municipal Council vice-president

अनूपपुर: मंगल भवन विवाद से गरमाई पसान की सियासत, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

Mon, 12 Oct 2026 08:51 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 08:51 PM IST
सार

पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह समेत 16 पार्षदों ने उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। पार्षदों ने कलेक्टर रत्नाकर झा को आवेदन सौंपकर वैधानिक कार्रवाई का अनुरोध किया।

 

विज्ञापन
Preparations underway for a no-confidence motion against the Pasan Municipal Council vice-president
शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद पसान के उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग तेज हो गई है। सोमवार, 12 अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व में 16 पार्षदों ने कलेक्टर रत्नाकर झा को आवेदन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन

आवेदन में मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 43-क का उल्लेख करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और बैठक आहूत करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप
पार्षदों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उपाध्यक्ष अजय यादव के कार्यव्यवहार के कारण नगर के जनहितकारी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से नगर पालिका तथा पार्षदों के खिलाफ भ्रामक एवं द्वेषपूर्ण प्रचार किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस, चलाएगी जन-जागरण अभियान

इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा एफडीआर की राशि में गड़बड़ी के मामले में भी अपराध दर्ज करने की मांग की गई थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद का प्रमुख कारण मंगल भवन का निर्माण कार्य बताया जा रहा है। उपाध्यक्ष अजय यादव की शिकायत के बाद विभाग ने भवन के निर्माण पर रोक लगा दी है।



निंदा प्रस्ताव के बाद बढ़ी सियासी हलचल
9 अक्टूबर को आयोजित नगर पालिका परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद 12 अक्टूबर को अध्यक्ष और 16 पार्षदों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।

आवेदन का समर्थन करने वाले पार्षदों में पूजा सिंह, गीता यादव, सविता सिंह, विकास कुमार जायसवाल, सरोज लोधी, अलका जायसवाल, पुष्पा सिंह श्याम, सुशील कुमार (चुन्ना), चैनू, आफरीन बिलाल हुसैन, अब्दुल कलाम, दीपक कुमार सिंह, दिपाली साहू, अर्चना मुगोरिया, शकुन पनिका और इंद्रलाल केवट शामिल हैं। अब इस मामले में कलेक्टर के स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed