{"_id":"66683c9b9d6a06caac060d3b","slug":"case-registered-for-threatening-staff-nurse-while-obstructing-government-work-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1784639-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: शासकीय कार्य में बांधा डालते हुए स्टॉफ नर्स को धमकाने पर मामला दर्ज, सीएचसी कोतमा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: शासकीय कार्य में बांधा डालते हुए स्टॉफ नर्स को धमकाने पर मामला दर्ज, सीएचसी कोतमा का मामला
Tue, 11 Jun 2024 06:47 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:47 PM IST
सार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में ड्यूटी के दौरान स्टॉफ नर्स के साथ गाली-गलौज करने तथा कार्य में बांधा उत्पन्न करने के मामले पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में स्टॉफ नर्स के साथ गाली-गलौज तथा बदतमीजी करने के साथ ही शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराए जाने के पश्चात पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में पदस्थ स्टॉफ नर्स संगीता शर्मा के साथ वार्ड क्रमांक सात बनिया टोला निवासी गोलू साहू द्वारा शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी में जमकर अभद्रता करते हुए शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाया और धमकी भी दी गई। इसके बाद नर्स ने घटना की शिकायत सीएमएचओ अनुपपुर, बीएमओ, पुलिस अधीक्षक सहित थाना कोतमा में किए जाने पर पुलिस ने आरोपी गोलू साहू पिता मुस्कु साहू 27 वर्ष के खिलाफ धारा- 353, 332, 186, 294, 506 आईपीसी में मामला दर्ज करते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
सभी स्टॉफ नर्स एवं कर्मचारियों ने की सुरक्षा की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में आए दिन रात्रि ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर पहुंचने वाले आवारा तत्व तथा मरीज के परिजनों के द्वारा स्टॉफ के साथ अभद्रता के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसको लेकर चिकित्सालय स्टॉफ के द्वारा विभागीय अधिकारियों से यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति किए जाने की मांग भी इस घटना के पक्ष की गई है।
विज्ञापन
