{"_id":"65bb3c4ecbd5c142a901ac74","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Thu, 01 Feb 2024 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:08 PM IST
सार
MP News: अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अमलाई की तरफ से शहडोल की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शहडोल की ओर से आ रहा था। इसी दौरान तुलसी फीलिंग स्टेशन के समीप पोल से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई और वह सड़क के किनारे जा गिरा।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बाइक इतनी तेज गति से पोल से टकराई कि इस दुर्घटना में युवक का सर गंभीर रूप से जख्मी हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा चचाई थाने में दी गई, जिसके बाद चचाई पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
