फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   A tragic road accident near Pali killed three people, including a woman.

अनूपपुर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत, एक ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 15 Oct 2026 03:35 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

अनूपपुर जिले में नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम पंचायत पाली के पास हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार देववती, पंकज और आर्यन केवट दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की संभावित भूमिका सहित हादसे की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
A tragic road accident near Pali killed three people, including a woman.
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे 43 पर फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल से नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भिंड मर्डर मिस्ट्री: गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक गहराया, कहां है स्नेहलता का शव?
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान दो युवकों ने तोड़ा दम
मोटरसाइकिल में सवार तीनों की पहचान आर्यन केवट (21 वर्ष), पिता रामस्वरूप केवट, पंकज केवट (22 वर्ष), पिता राजेश केवट तथा देववती केवट (56 वर्ष), पति बद्री केवट, निवासी बकेली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला देववती केवट की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पंकज केवट ने फुनगा अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आर्यन केवट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद एक ही परिवार से संबंधित तीन सदस्यों की मौत हो जाने से परिवारजन मातम में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों एवं राहगीरों के अनुसार, घटना के समय स्थानीय लोगों ने हादसा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने अथवा अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी अज्ञात वाहन की भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed