{"_id":"64130fb6ba80ba2ee80e4353","slug":"anuppur-opium-cultivation-was-being-done-in-the-field-outside-the-village-three-arrested-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: गांव के बाहर खेत में कर रहे थे अफीम की खेती, तीन को गिरफ्तार कर जब्त किए 49 हजार हरे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: गांव के बाहर खेत में कर रहे थे अफीम की खेती, तीन को गिरफ्तार कर जब्त किए 49 हजार हरे पौधे
Thu, 16 Mar 2023 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:16 PM IST
सार
अनूपपुर जिले में तीन किसानों ने अफीम की अवैध खेती कर रखी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खेत से 49 हजार हरे पौधे भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Opium
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपपुर पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 49 हजार अफीम के अवैध पौधे जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
शहडोल एडीजी डीसी सागर ने बताया कि अनूपपुर जिले के थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत चौकी सरई में अफीम की खेती किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्राम गोरा टोला निवासी इंद्रपाल सिंह खेत द्वारा गांव के बाहर स्थित खेत में अफीम की अवैध खेती करना पाया गया। ग्राम गोरा टोला से 2 किलोमीटर दूर पहाड़ी की तराई में स्थानीय रहवासी सम्मल सिंह द्वारा स्वयं की कृषि भूमि में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करना पाया गया। इसी प्रकार ग्राम चटूआ में दूब सिंह पिता भान सिंह द्वारा कृषि भूमि पर अवैध अफीम की खेती करना पाया गया। उसके पासे से अफीम के डोडे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उनके कब्जे से 49 हजार अफीम के पौधे जब्त किए हैं। उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।