फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Angry person burnt his motorcycle when stopped for challan in indore

इंदौरः चालान के लिए रोके जाने पर भड़के व्यक्ति ने फूंक दी खुद की मोटरसाइकिल

Mon, 23 Sep 2019 10:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Angry person burnt his motorcycle when stopped for challan in indore
जली मोटरसाइकिल (सांकेतिक)

यातायात पुलिस की तरफ से चालान काटने के लिए रोके जाने पर भड़के अज्ञात व्यक्ति ने यहां कथित तौर पर खुद की मोटरसाइकिल फूंक दी और पुलिस का दावा है कि इस अजीबो-गरीब घटना के समय मोटरसाइकिल सवार नशे में चूर था।

विज्ञापन


शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में कल रविवार रात सामने आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा हैं। कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस वाकये को यातायात पुलिस की कथित अवैध वसूली से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


घटना के बारे में पूछे जाने पर शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निहित उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि यातायात पुलिस के दल ने रविवार रात एक मोटरसाइकिल सवार को जब नियमित चेकिंग अभियान के तहत रोका, तब उसने बहुत शराब पी रखी थी। उसके पास वाहन के दस्तावेज भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, यातायात पुलिस उससे चालान वसूल पाती, इससे पहले ही उसने गुस्से में अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी और फरार हो गया। हम उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उसे ढूंढकर उसके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
 

सीएसपी के मुताबिक घटना में जली मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली है। घटना के वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल आम सड़क के किनारे लपटों में घिरी नजर आ रही है और पुलिसकर्मी व राहगीर यह दृश्य देख रहे हैं।

वीडियो में अज्ञात लोगों की कुछ आवाजें भी सुनी जा सकती हैं जिनमें कहा जा रहा है कि नया मोटर गाड़ी कानून मध्यप्रदेश में फिलहाल लागू नहीं हुआ है और इसके बावजूद स्थानीय यातायात पुलिस इसके नाम पर वाहन चालकों को परेशान कर रही है।



इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए मोटर वाहन अधिनियम में यातायात नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने के प्रावधानों को जनविरोधी बताते हुए सोमवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। शहर के मालवा मिल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस कानून के नाम पर पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और शराब की दुकानों तथा पब-बारों के पास वाहन सवारों से जबरिया वसूली कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नये मोटर वाहन अधिनियम में भारी जुर्माने से जुड़े प्रावधानों को वापस लिये जाने की मांग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed