{"_id":"5f5f39078ebc3e4d6b1e1df3","slug":"anandiben-patel-appoint-professor-akhilesh-kumar-pandey-as-vice-chancellor-of-ujjains-vikram-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रोफेसर अखिलेश पांडे नियुक्त हुए उज्जैन के विक्रम विवि के कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रोफेसर अखिलेश पांडे नियुक्त हुए उज्जैन के विक्रम विवि के कुलपति
Mon, 14 Sep 2020 03:03 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Sep 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
विक्रम विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)
- फोटो : vikramuniv.ac.in
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडे को उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के बायो-साइंस विभाग के प्रो. अखिलेश कुमार पांडे को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त किया है।
विज्ञापन
पटेल ने यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13 की उप धारा एक के अंतर्गत की है। प्रो. पांडे का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 4 वर्ष की कालावधि के लिए होगा।
विज्ञापन
