फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amit Shah Bhopal Visit: Amit Shah reaches Bhopal, launches medical course in Hindi medium

MP News: अमित शाह ने हिंदी माध्यम में मेडिकल पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया, शिवराज बोले- प्रधानमंत्री बनें प्रेरणा

Sun, 16 Oct 2022 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को लाल परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।शाह ने पाठ्यक्रम और हिंदी अनुवाद की तीन पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आने वाले समय में इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी हिंदी में पढ़ाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Amit Shah Bhopal Visit: Amit Shah reaches Bhopal, launches medical course in Hindi medium
अमित शाह ने मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में एबीबीएस की प्रथम वर्ष की एनाटॉमी, मेडिकल फिजियोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री की पुस्तकों को हिंदी में अनुवाद किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी में पाठ्यक्रम शुरू करने का शुभारंभ किए। उन्होंने रिमोट के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन किया। आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह पुर्ननिर्माण का क्षण है। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा के साथ आमंत्रणण् के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को आभार जताया। शाह ने कहा कि आज गर्व होता है क मध्य प्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने की मोदी जी की इच्छा पूरी की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके सौभाग्य से इस ऐतिहासिक दिन भारत के गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश पधारे हैं। जिन्होंने देश को आतंकवाद से मुक्त कर दिया है। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में मध्य प्रदेश की धरती पर होगी। इसके पीछे प्रेरणा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। सीएम ने कहा कि गरीब परिवार के बेटा-बेटी हिंदी माध्यम से पढ़कर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जाते थे, अंग्रेजी के कारण उनमें हीन भावना आ जाती थी। प्रतिभा होने के बावजूद आगे की पढ़ाई छोड़ देते थे। कई बच्चे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते थे। अब मेरे बेटा-बेटियां आगे पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज मेरा एक बड़ा संकल्प पूरा हो रहा है। मैं बहुत प्रफुल्लित हूं। आज प्रदेश प्रसन्नित है।  यह काम आजादी के बाद ही हो जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने हमें अंग्रेजी का गुलाम बनाए रखा। ऐसा माहौल बना दिया कि अंग्रेजी के बिना कुछ नहीं हो सकता। अंग्रेजी में बात करोंगे तो इज्जत बढ़ जाएगी। अंग्रेजी बोलने से प्रभाव बढ़ता है। इसके चलते चारों तरफ अंग्रेजी का साम्राज्य होने लगा। इसके चलते हमारे महापुरुषों का भी अपमान होने लगा। तात्या टोपे नगर उसे टीटी नगर कहने लगे। गांधी मेडीकल कॉलेज जीएमसी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह तुमने क्या किया हमारी हिंदी के साथ। उन्होंने कहा कि मैं एक रोड का शुभारंभ करने गया, उसका नाम अंग्रेजी था। मैंने उसे अटल पथ करवाया। आज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को मैं बधाई दूंगा। उन्होंने भारत की मानसिकता को बदल दिया। वो जहां गए हिंदी में बोले। उन्होंने हिंदुस्तान का मान बढ़ाने का काम किया। जब रूस में रूसी, चीन में चीनी भाषा में पढ़ाई हो सकती है तो भारत में अपनी भाषा में हो सकती है की नहीं। आने वाले समय में 6 इंजीनियरिंग कॉलेज और 6 पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी हिंदी में पढ़ाई होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वालों की मेरिट सूची अलग से बनेंगी। 


चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई  प्रारंभ करना प्रदेश की उपलब्धि है। जल्द ही आगे की कक्षाओं की पुस्तकों का अनुवाद भी हिंदी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की प्रेरणा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed