{"_id":"5dba21488ebc3e939d46c620","slug":"american-couple-blamed-adopted-child-has-been-sexually-abused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः अमेरिकी दंपती का आरोप, रीवा से गोद लिए बच्चों का हुआ यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः अमेरिकी दंपती का आरोप, रीवा से गोद लिए बच्चों का हुआ यौन शोषण
Thu, 31 Oct 2019 05:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 31 Oct 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
sexually abused
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रीवा में एक गैर सरकारी संगठन द्वारा संचालित आंचल शिशु केंद्र में बच्चों के यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एनजीओ निवेदिता कल्याण समिति द्वारा संचालित आंचल शिशु केंद्र से छह साल से कम उम्र के एक लड़की और एक लड़के को गोद लेने वाले एक अमेरिकी दंपती ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने केंद्र बंद करते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि कैलिफोर्निया में रहने वाले अमेरिकी दंपती ने दावा किया है कि अमेरिका में काउंसलिंग के दौरान गोद लिए गए दोनों बच्चों ने खुलासा किया है कि रीवा के शिशु केंद्र में उनका यौन शोषण किया गया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र को मंगलवार को बंद कर दिया गया और इसका पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर शिशु गृह में रह रहे सभी बच्चों को रीवा से लगभग 60 किलोमीटर दूर सतना के एक अन्य केंद्र में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रीवा के पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि हम विभिन्न पहलुओं से शिकायत की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन बच्चों के साथ दुव्यर्वहार हुआ था। हम आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, निवेदिता कल्याण समिति के अधिकारी अरुणेंद्र सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए बुधवार को बताया कि ‘सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। हम इस मामले की जांच में एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे।’
विज्ञापन
