फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alive UP Patient Declared Dead: Doctor sent patient for postmortem and husband finds out wife is alive

ग्वालियर में यूपी के जिंदा मरीज को बता दिया मृत: पोस्टमार्टम से पहले पति ने सीने पर हाथ रखा तो धड़क रहा था दिल

Sat, 26 Feb 2022 10:38 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Feb 2022 10:38 AM IST
सार

ग्वालियर में एक महिला को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने सीने पर हाथ रखा तो वह जिंदा थी। परिजनों ने हंगामा किया तो उसका दोबारा इलाज शुरू हो सका। 

विज्ञापन
Alive UP Patient Declared Dead: Doctor sent patient for postmortem and husband finds out wife is alive
जामवती, जिसे मृत घोषित कर दिया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पति ने सीने पर हाथ रखा तो दिल धड़क रहा था। अब महिला का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामले में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने जांच करने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


मामला ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल का है। दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के महोबा के उमरई गांव में रहने वाली 31 वर्षीय जामवती का एक्सीडेंट हो गया था। उसे हरपालपुर के डॉक्टरों ने झांसी भेजा। वहां निजी अस्पताल में इलाज चला और फिर ग्वालियर रैफर कर दिया गया। गुरुवार रात को उसे ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे डॉक्टर ने बताया कि जामवती का निधन हो गया है। उसने परिजनों से कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी लेकर जाएं। इस दौरान जामवती के पति निरपत सिहं राजपूत ने उसके सीने पर हाथ रखा तो दिल धड़क रहा था। उसने परिजनों के साथ महिला को स्ट्रेचर पर रखा और फिर ट्रॉमा सेंटर ले गया। वहां हंगामा भी किया। इसके बाद महिला का दोबारा इलाज शुरू किया जा सका। 
विज्ञापन


मरीज का इलाज शुरू
जयारोग्य हॉस्पिटल के सहायक प्रवक्ता बालेन शर्मा ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अभिलेख मिश्रा मरीज की हालत देखने गए थे। मरीज का इलाज शुरू हो गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है कि क्या हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed