{"_id":"6173efce737a74007b456d44","slug":"akshay-kumar-in-ujjain-makaleshwar-temple-draws-controversy-over-black-film-on-his-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे अक्षय, लेकिन इस वजह से फंस गए विवाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे अक्षय, लेकिन इस वजह से फंस गए विवाद में
Sat, 23 Oct 2021 04:53 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 23 Oct 2021 04:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश पुलिस ऐसे मामलों में 500 रुपये का चालान करती है और काली फिल्म भी उतरवा देती है। देखना है कि अक्षय के मामले में क्या होता है।
विज्ञापन
Akshay kumar in Ujjain
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ विवाद का जुड़ जाना कोई नई बात नहीं है। नया मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है। अक्षय कुमार शुक्रवार को अपनी एक फिल्म के प्रचार के सिलसिले में उज्जैन में थे और यहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन भी किए। लेकिन अक्षय को लेकर यहां एक विवाद भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन
कार के शीशे में लगी थी काली फिल्म
अक्षय सुबह इंदौर एयरपोर्ट से होकर उज्जैन एक सफेद रंग की ऑडी कार में आए थे। इस कार के शीशे पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, जिसके इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। मामले ने तूल पकड़ा तो उज्जैन के एएसपी अमरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
500 रुपये का होता है जुर्माना
दरअसल, नियमों के अनुसार गाड़ियों में पारदर्शी शीशे लगे होने चाहिए ताकि उसमें बैठे लोगों को देखा जा सके। सामने से 70 फीसदी और किनारे से 50 फीसदी पारदर्शी होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में 500 रुपये का चालान करती है और काली फिल्म भी उतरवा देती है।
पंकज त्रिपाठी साथ थे अक्षय
उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के दौरान पंकज त्रिपाठी भी अक्षय कुमार के साथ थे। पंडित आशीष पुजारी ने अक्षय कुमार से पूजा कराई।
