{"_id":"5de173b48ebc3e547e04753d","slug":"ajk-police-station-of-burhanpur-district-of-madhya-pradesh-among-the-three-best-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में बुरहानपुर जिले के अजाक थाने का नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में बुरहानपुर जिले के अजाक थाने का नाम शामिल
Sat, 30 Nov 2019 01:10 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो)
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के अजाक (आदिम जाति कल्याण) थाने को देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की सूची में शामिल किया है । मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पत्र के जरिए खुशी जाहिर करते हुए इस आशय की सूचना मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह को दी है।
विज्ञापन
केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा चुने गये देश के तीनों सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों के प्रभारियों को छह दिसंबर को पुणे में आयोजित होने वाली पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2019 में सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
इस कान्फ्रेंस में अजाक पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर कुमार अग्रवाल को भी सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
