{"_id":"5e18f6618ebc3e87c80fbaf2","slug":"air-force-officer-speaks-to-madhya-pradesh-governor-in-amit-shah-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना अधिकारी ने अमित शाह बनकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल से की बात, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना अधिकारी ने अमित शाह बनकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल से की बात, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Sat, 11 Jan 2020 03:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश एसटीएफ ने भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर राज्यपाल लालजी टंडन से फोन पर बात करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एडीजी अशोक अवस्थी ने बताया, विंग कमांडर कुलदीप वाघेला ने जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति पद के लिए राज्यपाल से अपने दोस्त डॉ. चंद्रेश शुक्ला के नाम की सिफारिश की।
विज्ञापन
अवस्थी ने बताया कि दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में तैनात वाघेला को नियुक्ति को प्रभावित करने के लिए राज्यपाल को फोन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बनकर बात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही भोपाल निवासी उसके दोस्त चंद्रेश शुक्ला को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शुक्ला ने फोन पर खुद को शाह का निजी सहायक बताया था। राजभवन में शंका होने पर अधिकारियों ने जांच की और इसे फर्जी मामला पाया। इसके बाद एसटीएफ को मामले की सूचना दी गई।
