{"_id":"63477fa697faa571d13d6640","slug":"agniveer-rally-wearing-a-wig-to-increase-the-length-paper-put-in-shoes-caught-and-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Rally: लंबाई बढ़ाने के लिए पहनी विग, जूते में लगाया कागज, पकड़े गए तो हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Rally: लंबाई बढ़ाने के लिए पहनी विग, जूते में लगाया कागज, पकड़े गए तो हुए बाहर
Thu, 13 Oct 2022 08:31 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 13 Oct 2022 08:31 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान धोखेबाज अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। वह अपना कद बढ़ाने के लिए जूते में गत्ता फंसाकर और विग पहनकर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवकों ने दिया धोखा देने का प्रयास।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में युवकों ने धोखाधड़ी करने की कोशिश की और पकड़े गए। कोई अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए विग पहनकर पहुंचा तो कोई जूते में गत्ता फंसाकर। पकड़े जाने पर उन्हें तत्काल भर्ती रैली से बाहर कर दिया गया।
कर्नल संतोष कुमार के मुताबिक बुधवार को 162 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किए। अभी तक जो परीक्षार्थी चयनित हुए हैं, उन्हें भोपाल एवं जबलपुर आर्मी अस्पताल अंतिम चिकित्सा परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। रैली स्थल पर विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परीक्षण नहीं करवाया जाता। जबलपुर एवं भोपाल में विशेषज्ञ उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
अग्निवीर भर्ती रैली सुचारू रूप से बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित की जा रही है, जिसमें 14 जिलो के लगभग 73 हजार युवा अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के मार्गदर्शन में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन विधिवत चल रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली प्रतिदिन रात 12 बजे के बाद से प्रारंभ होती है। कर्नल संतोष कुमार उन्होंने बताया कि रैली में सफल होने वाले युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। इनकी परीक्षा 15 जनवरी 2023 को ग्वालियर में आयोजित होगी। इधर अग्निवीर भर्ती रैली में 13 अक्टूबर को मुरैना के 3684 एवं छतरपुर के 2794 कुल 6478 युवा अभ्यर्थी भाग लेंगे।