फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agneepath Protest: Government strict on arson in Gwalior, action will be taken against protesters, four FIRs registered

Agneepath Protest: ग्वालियर में आगजनी पर सरकार सख्त, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई होगी, चार एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Jun 2022 01:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में ग्वालियर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Agneepath Protest: Government strict on arson in Gwalior, action will be taken against protesters, four FIRs registered
अग्निपथ योजना का विरोध (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में ग्वालियर में गुरुवार को हुई हिंसा के मामले में राज्य सरकार सख्ती बरत रही है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कमलनाथ जी और उनके जैसे लोगों ने भ्रम फैलाने की कोशिश की है। इस वजह से यह प्रदर्शन हुए। चार एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


ग्वालियर में गुरुवार को गोला का मंदिर चौराहे से छात्रों ने आंदोलन शुरू किया और मेला रोड़, बिरला नगर रेलवे स्टेशन तक जमकर तोड़फोड़ हुई। उपद्रवियों ने ट्रेन के यात्रियों को भी निशाना बनाया। रेलकर्मियों तक को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस को हालात पर काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। अग्निपथ योजना के तहत केंद्र सरकार ने चार साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती करने का फैसला किया है। इसके बाद 25% अभ्यर्थियों को कंटीन्यू किया जाएगा और शेष को एकमुश्त सेवा राशि देकर रिटायर किया जाएगा। इस योजना का विरोध बिहार और राजस्थान में हो रहा है। ग्वालियर-चंबल इलाके से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होते हैं और योजना के विरोध में सब सड़क पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन


चार एफआईआर दर्ज
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगजनी से जुड़े सवालों पर कहा कि मेरी निजी राय में सेना के मौजूदा स्वरूप में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी। उसके बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है। मैंने कमलनाथ जी का एक ट्वीट देखा। उन जैसों की भ्रम फैलाने की कोशिश है। भिंड, मुरैना के बच्चे कोचिंग के लिए आते हैं। उनमें बीच भ्रम फैलने की स्थिति में उन्होंने पथराव किया। टायरों में आग लगाई थी। चार एफआईआर दर्ज हुई है। दो आरपीएफ और दो पुलिस में। अभी स्थिति नियंत्रण में है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हल्का बलप्रयोग किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


भिंड एसपी ने की शांति की अपील
भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे सभी नौजवानों को संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भिंड के कई नौजवान सेना की भर्ती की तैयारी करते हैं। उन्हें अफवाहों के चक्रव्यूह में नहीं फंसना है। उन्हें कोई आपत्ति है तो वे उचित मंच पर उन्हें उठाएं। कई युवाओं ने अपनी आपत्ति से अवगत कराया है। उसका निराकरण किया जा रहा है। संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। शांतिपूर्वक अपनी बात रखें, जिससे उसका कोई नतीजा निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed