फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa: Enmity with a person sleeping on the cot outside the house, attacked and killed

Agar Malwa: घर के बाहर खाट पर सो रहे व्यक्ति से निकाली दुश्मनी, धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sat, 17 Jun 2023 05:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 17 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के आगरा मालवा में घर के बाहर खाट पर सो रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में वे फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Agar Malwa: Enmity with a person sleeping on the cot outside the house, attacked and killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बाहर सो रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने पर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे। सूचना मिलने पर सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुसनेर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


यह घटना आगर जिले के सुसनेर तहसील अंतर्गत ग्राम माणा की है। घर के बाहर खटिया पर सो रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति लक्ष्मीनारायण पिता मदनलाल पर अज्ञात लोगों ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया। लक्ष्मीनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पर इकट्ठा हुए। और घटना की सूचना सुसनेर पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलने पर सुसनेर पुलिस अपने अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सुसनेर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed