{"_id":"e7ec1d22-2cae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-thuggery-of-crores-nmart-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रूपयों की ठगी कर एनमार्ट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रूपयों की ठगी कर एनमार्ट गायब
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Nov 2012 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी एनमार्ट लोगों से करोड़ों रूपये ठगने बाद बंद हो गई है। कंपनी ने मेंबरशिप के लिए लोगों से करोड़ो रूपये जमा कराए थे और पैसे दोगुने करने की भी बात कही थी। लेकिन अब कंपनी ने अपना संस्थान बंद कर दिया है। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। एनमार्ट किराना से लेकर घरेलू उपयोग के अन्य सामान बेचती है।
विज्ञापन
एनमार्ट की भोपाल सहित मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में शाखाएं हैं। राजधानी में कोलार, बैरसिया रोड और भेल क्षेत्र में एनमार्ट के शोरूम हैं। एनमार्ट के रिटेल मार्ट पर प्रशासन द्वारा एक्सपायरी डेट का सामान बेचने के कारण कुछ दिनों पहले कार्यवाही भी की गई थी। कंपनी ने भोपाल में स्थित अपने मॉल के बाहर एक नोटिस लगा दिया है, इसमें कुछ कार्य के कारण मॉल बंद होने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
कंपनी ने लोगों से सदस्यता के लिए करोड़ों रूपये लिए थे। सदस्य बनाने के लिए कंपनी ने चेन सिस्टम रखा था और हर सदस्य से 5500 रूपये लिए जाते थे। अपने सदस्यों को कंपनी महिने में कुछ समान खरीदने के कूपन देती थी। साथ ही कहा जा रहा है कि कुछ वर्ष बाद कंपनी यह राशि दोगुनी करके वापिस किया करती थी। शहर से कंपनी के 20 से 25 हजार सदस्य होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
