फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After the roads are closed due to heavy rains in Shajapur

Madhya Pradesh: भारी बारिश ने मचाई तबाही! शाजापुर में कई गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, नाव का सहारा

Tue, 26 Jul 2022 01:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर के बापचा गांव के लोग खुद की जान को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था। दरअसल इस गांव से अन्य गांवों में जाने के लिए एक नाला पार करना पड़ता है। 

 

विज्ञापन
After the roads are closed due to heavy rains in Shajapur
भारी बारिश में संपर्क मार्ग टूटने के बाद शाजापुर के लोग नाव के सहारे नाला पार कर रहे है - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर के बापचा गांव के लोग खुद की जान को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था। दरअसल इस गांव से अन्य गांवों में जाने के लिए एक नाला पार करना पड़ता है। अब तेज बारिश की वजह से पानी पुल पर आ गया है। साथ ही अनहोनी का डर रहता है। बावजूद इमरजेंसी में ग्रामीण ट्यूब के सहारे इस नाले को पार कर रहे थे। जान का खतरा और अनहोनी के डर को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर दिनेश जैन को फोन पर नाव की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। जिस पर कलेक्टर जैन ने मामले को गंभीरता से लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जल संसाधन विभाग के माध्यम से नाव की व्यवस्था कराई। यहां पर होमगार्ड के सैनिकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अब ग्रामीण नाव के सहारे इस नाले को पार कर रहे हैं। उन्हें अब जान का जोखिम नहीं है, साथ ही सफर भी सुरक्षित हो गया है। जिला प्रशासन यहां पर स्थाई समस्या समाधान के प्रयास भी कर रहा है। मार्ग व्यवस्थित करने के साथ ही ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि नाला उफान पर होने के बावजूद ग्रामीण बिना नाव या टायर ट्यूब के ही सुरक्षित आवागमन कर सकें।
विज्ञापन


बता दें कि, मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यहां नदियां और नाले उफान पर हैं। नदियां और नाले उफान पर होने की वजह से पानी पुल के ऊपर पंखा आ गया है। जिसकी वजह से लोगों को पुल पार करने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यहां तक की लोग जान जोखिम में डाल कर बाजार व अन्य जरुरी काम निपटा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed