{"_id":"62df9816697735315209d0d3","slug":"after-the-roads-are-closed-due-to-heavy-rains-in-shajapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: भारी बारिश ने मचाई तबाही! शाजापुर में कई गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, नाव का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: भारी बारिश ने मचाई तबाही! शाजापुर में कई गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, नाव का सहारा
Tue, 26 Jul 2022 01:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:00 PM IST
सार
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर के बापचा गांव के लोग खुद की जान को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था। दरअसल इस गांव से अन्य गांवों में जाने के लिए एक नाला पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
भारी बारिश में संपर्क मार्ग टूटने के बाद शाजापुर के लोग नाव के सहारे नाला पार कर रहे है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर के बापचा गांव के लोग खुद की जान को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था। दरअसल इस गांव से अन्य गांवों में जाने के लिए एक नाला पार करना पड़ता है। अब तेज बारिश की वजह से पानी पुल पर आ गया है। साथ ही अनहोनी का डर रहता है। बावजूद इमरजेंसी में ग्रामीण ट्यूब के सहारे इस नाले को पार कर रहे थे। जान का खतरा और अनहोनी के डर को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर दिनेश जैन को फोन पर नाव की व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। जिस पर कलेक्टर जैन ने मामले को गंभीरता से लिया।
उन्होंने जल संसाधन विभाग के माध्यम से नाव की व्यवस्था कराई। यहां पर होमगार्ड के सैनिकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अब ग्रामीण नाव के सहारे इस नाले को पार कर रहे हैं। उन्हें अब जान का जोखिम नहीं है, साथ ही सफर भी सुरक्षित हो गया है। जिला प्रशासन यहां पर स्थाई समस्या समाधान के प्रयास भी कर रहा है। मार्ग व्यवस्थित करने के साथ ही ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि नाला उफान पर होने के बावजूद ग्रामीण बिना नाव या टायर ट्यूब के ही सुरक्षित आवागमन कर सकें।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यहां नदियां और नाले उफान पर हैं। नदियां और नाले उफान पर होने की वजह से पानी पुल के ऊपर पंखा आ गया है। जिसकी वजह से लोगों को पुल पार करने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यहां तक की लोग जान जोखिम में डाल कर बाजार व अन्य जरुरी काम निपटा रहे हैं।