फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After Ratlam, symptoms of lumpy virus seen in cows even in Sagar, it will take 15 days to get the vaccine

Lumpy Virus: रतलाम के बाद सागर में भी गायों में दिखे लंपी वायरस के लक्षण, टीका आने में लगेगा 15 दिन का समय

Fri, 12 Aug 2022 07:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 07:30 AM IST
सार

सागर जिले में पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। पांच से ज्यादा गायों में वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। फिलहाल वैक्सीन आने में 10 से 15 दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन
After Ratlam, symptoms of lumpy virus seen in cows even in Sagar, it will take 15 days to get the vaccine
रतलाम के बाद सागर में भी गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लंपी वायरस की दस्तक हो चुकी है। रतलाम जिले के बाद अब सागर जिले में भी गायों में लंपी वायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं। हाइवे से लगे इलाकों में गायों, बैल और बछड़ों के शरीर में गांठें देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा पशुओं को बुखार भी आ रहा है। कुछ पशुओं ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि फिलहाल सागर जिले से पशुओं के सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं, इसलिए पुष्टि नहीं हुई है। जिले के पटकुई, मकरोनिया व शहर में गाय-बछड़ों के शरीर पर गांठें बनने के बाद घाव हो गए थे। जिले में और भी कई जगहों पर पशुओं में ऐसे ही लक्षण मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं, वेटरनरी हॉस्पिटल में फिलहाल लंपी वायरस का एक भी के नहीं आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि लंपी वायरस की वैक्सीन में अभी 10 से 15 दिन का समय लगेगा। टीका आने के बाद जल्द ही जानवरों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा ताकि उन्हें लंपी वायरस से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed