फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After operation of pregnant woman hospital said pseudopregnancy

गर्भवती महिला का ऑपरेशन करने के बाद अस्पताल बोला- पेट में बच्चा नहीं, परिवार ने किया हंगामा

Tue, 11 Jun 2019 03:49 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 11 Jun 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
After operation of pregnant woman hospital said pseudopregnancy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नौ महीने की गर्भवती महिला का डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया और फिर कहा पेट में बच्चा ही नहीं है। 


loader

महिला और उसका परिवार इस बात का दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें कहा था कि बच्चा बाईं ओर है और उसकी सांस 80 फीसदी चल रही है। उन्होंने कहा था कि बच्चे की जान को खतरा है इसिलए तत्काल ऑपरेशन करना होगा। महिला और उसके परिवार का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनके बच्चे को गायब कर दिया है। जबकि इस मामले पर अस्पताल का कहना है कि महिला स्यूडो प्रेग्नेंसी का शिकार थी। 

महिला का नाम कृष्णा सोलंकी है, उसके पति प्रेम कुमार पाल सीआरपीएफ बंगरसिया में कर्मचारी हैं। वह दो जून को तेज दर्द के कारण अस्पताल आई थी। डॉक्टरों ने बिना सोनेग्राफी किए ही उनका ऑपरेशन कर दिया। इसके करीब एक घंटे बाद प्रेम कुमार को ओटी में बुलाकर कहा कि उनकी पत्नी के पेट में बच्चा ही नहीं है। कृष्णा के परिवार ने अस्पताल में हंगामा किया और इसकी शिकायत सीआरपीएफ अधिकारियों से भी की।
 

क्या होती है स्यूडो प्रेग्नेंसी?

स्यूडो प्रेग्नेंसी में एक महिला को लगता है कि वो गर्भवती है। इस दौरान उसमें शारीरिक बदलाव भी एक गर्भवती महिला के जैसे ही होते हैं। लेकिन वो गर्भवती नहीं होती। इस मामले का पता क्लीनिकल डायग्नाेसिस में चलता है। बिना सोनोग्राफी के ऑपरेशन सामान्य तौर पर नहीं किया जाता। वहीं इमरजेंसी हाेने पर भी क्नीनिकल डायग्नाेसिस ताे की जाती है।

इस मामले पर अस्पताल की निदेशक डाॅ. पद्मा मिश्रा का कहना है कि महिला स्यूडाे प्रेग्नेंसी की शिकार थी। जब उसे अस्पताल लाया गया तब उसे सीवियर पेन हो रहा था। ऑपरेशन के बाद उसके पति को ओटी में बुलाकर दिखाया गया कि पेट में बच्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला के पास मिली सोनोग्राफी रिपोर्ट से भी पता चलता है कि उसके पेट में बच्चा नहीं था।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed