फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After falling at the feet of former MLA in Shivpuri, hail victim farmer asked for compensation, drone survey started in Chhatarpur

अन्नदाता की करुण गुहार:  शिवपुरी में पूर्व विधायक के पैरों में गिरकर ओला पीड़ित किसान ने मांगा मुआवजा, छतरपुर में ड्रोन से खराब फसलों का सर्वे शुरू 

Mon, 10 Jan 2022 03:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/ छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/ छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 03:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक ओला पीड़ित किसान ने पूर्व मंत्री के पैरों में गिरकर रोते हुए मुआवजा मांगा, किसान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। छतरपुर जिले में ओलावृष्टि से खराब फसलों का ड्रोन कैमरे से सर्वे किया जा रहा है। 

विज्ञापन
After falling at the feet of former MLA in Shivpuri, hail victim farmer asked for compensation, drone survey started in Chhatarpur
शिवपुरी में पूर्व मंत्री के पैरों में गिरकर मुआवजे की मांग करता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान किस कदर परेशान हैं इसका नजारा शिवपुरी के दीघोद गांव में देखने को मिला। जब जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव गांव में किसानों से मिलने पहुंचे तो ओला पीड़ित एक किसान पूर्व विधायक के पैरों में सिर पटककर रोने लगा। पीड़ित किसान ने रोते हुए पूर्व विधायक और कलेक्टर से राहत राशि दिलाने की गुहार लगाई। पीड़ित किसान ने रोते हुए अपनी पीड़ा अधिकारियों और जनप्रतिनिधि को बताई उसने कहा कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई। किसान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जिले में दो दिन से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले के करीब 100 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। शासन के निर्देशानुसार प्रशासन का अमला गांवों में पहुंचकर सर्वे कर रहा है। सर्वे के आधार पर जल्द ही पीड़ित किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन

छतरपुर जिले में ओलावृष्टि से खराब फसलों का ड्रोन कैमरे से सर्वे शुरू

After falling at the feet of former MLA in Shivpuri, hail victim farmer asked for compensation, drone survey started in Chhatarpur
छतरपुर में ओलावृष्टि से खराब फसलों का ड्रोन से सर्वे शुरू - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के किसानों को भी मौसम की मार से नुकसान उठाना पड़ा है। जिले में बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलों का सर्वे ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर संदीप जी.आर. ने नौगांव में ओलावृष्टि और बारिश से खराब फसलों का ड्रोन कैमरे से आकलन करने के निर्देश दिए थे, जिस पर एसडीएम विनय द्विवेदी ने ड्रोन कैमरे से फसलों का सर्वे शुरू करा दिया है।  जिले के हरपालपुर क्षेत्र के सरसेड और दोनी गांव से ड्रोन सर्वे की शुरुआत की गई है। खेतों का सर्वे तहसीलदार सुनीता सहानी, नायब तहसीलदार झाम सिंह, आरआई और पटवारी की मौजूदगी में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed