{"_id":"644e1662e6922e66c40d368c","slug":"adil-mansuri-who-runs-a-welding-shop-made-a-bicycle-out-of-jugaad-in-rajgarh-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ से जुगाड़: पैसे बचाने के लिए आदिल ने कबाड़ से बनाई साइकिल, बचे रुपयों से पूरी करता है बीवी की शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ से जुगाड़: पैसे बचाने के लिए आदिल ने कबाड़ से बनाई साइकिल, बचे रुपयों से पूरी करता है बीवी की शौक
Sun, 30 Apr 2023 12:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अपनी पसंद की साइकिल बनाई है। यह साइकिल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे बनाने में मारुति 800 कार और कबाड़ के पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
आदिल मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत देश प्रतिभाओं का धनी है, यहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कलाकार बसे हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया के इस युग में धीरे-धीरे सभी को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। ऐसा ही एक युवक मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय से है, जिसका नाम आदिल मंसूरी है और प्यार से उसे सब (आदिल मोला) कहकर पुकारते हैं, जिसका पेशा वेल्डिंग का कार्य है।
विज्ञापन
बता दें कि आदिल ने कबाड़ के सामान से जुगाड़ करके एक साइकिल का निर्माण किया है, जिसे बनाने में आदिल को एक सप्ताह से अधिक का वक्त और लगभग 10 हजार रुपये का खर्च आया है। कबाड़ से जुगाड़ करके साइकिल बनाने को लेकर आदिल से जब बात की गई तो उसने एक दिलचस्प बात बताई, जहां उन्होंने हमें साइकिल बनाने की शुरुआत से लेकर आखिर तक पूरी बात समझाई। वहीं, उन्होंने उनकी पत्नी के प्रति उनके प्रेम को जाहिर भी किया।
विज्ञापन
आदिल ने बताया कि उनके पास होंडा कंपनी की शाइन बाइक है, जिसमें वे लगभग 70 से 80 रुपये का पेट्रोल रोजाना डलवाकर अपना काम चलाते थे। लेकिन जब से उन्होंने साइकिल तैयार की है, उन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाना बंद कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि पेट्रोल की बचत पैसा वे कहां खर्च करते हैं तो उन्होंने शर्मीले अंदाज में कहा कि वो इस बचत से उनकी बीवी के शौक पूरे करते हैं।
विज्ञापन
इस तरह की आठ साइकिलें बनाकर बेच चुका आदिल...
इस साइकिल को देखने के बाद लोग आदिल के पास इसी तरह की साइकिल बनवाने के लिए आ रहे हैं। वह 12 से 13 हजार रुपये में साइकिल बनाकर बेच रहा है। अब तक वह आठ साइकिल बना चुका है।
कार के टायर और कबाड़ के जुगाड़ से बनी साइकिल...
आदिल की दरगाह गेट के पास बेल्डिंग की दुकान है। उसने व्हील की जगह मारुति कार के टायर लगाए हैं। जब वह साइकिल से सड़क पर निकलता है तो हर कोई उसे देखने लगता है। आदिल ने बताया कि एक दिन दुकान पर जब कोई काम नहीं था, तभी एक साइकिल को देख उसके मन में अलग तरह की साइकिल बनाने का ख्याल आया। तभी वहां कबाड़ में गया और वहां से पाइप, चेन और पेडिल लाया और साइकिल बनाने में लग गया। इस साइकिल को बनाने में उसे आठ हजार रुपये का खर्च आया। अब वह इस साइकिल का उपयोग कर अपने घर से दुकान आने जाने के लिए करता है।
