फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Additional Chief Secretary Health Mohammad Suleman says coronavirus spread through indore in state 

मध्यप्रदेश में कोरोना: आज 137 नए केस, संक्रमितों की संख्या 8420 हुई, अब तक 364 मौतें

Tue, 02 Jun 2020 04:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 02 Jun 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary Health Mohammad Suleman says coronavirus spread through indore in state 
दुकान के बाहर बैठे लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में आज 137 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8420 हो गई। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 364 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सागर जिले में 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने बच्ची को दिया जन्म
मध्यप्रदेश के सागर जिले में 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। 24 घंटे के भीतर बच्ची का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इस बात की जानकारी अधिकारियों मे दी। बता दें कि सागर में कोरोना वायरस के 180 मामले हैं, जिनमें 86 ठीक हो चुके हैं और अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


इंदौर से प्रदेश में फैला कोरोना, शासन ने माना- समय पर नहीं की पहचान
मध्यप्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आखिरकार प्रशासन ने माना है कि जब इसका प्रसार हो रहा था तब शायद हम इसे पहचान नहीं सके। सोमवार को इंदौर आए अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में संक्रमण का फैलाव इंदौर से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा मानने की पर्याप्त जानकारी है। यहां से लोग कई जगहों पर गए। जिस तरह से यहां मरीज सामने आए हैं उससे लगता है कि फरवरी महीने में ही कोरोना का प्रसार शुरू हो गया था। हम तब इसे चिन्हित नहीं कर सके। हालांकि इंदौर की जनता ने बहुत कष्ट भोगकर इसका प्रबंधन किया है।

उन्होंने कहा कि जो इंदौर ने किया उसे अहमदाबाद, मुंबई नहीं कर सके। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम हाथ जोड़कर आप सभी से अपेक्षा करते हैं कि अपना ख्याल रखें। हम लोहे की दीवार खड़ी नहीं कर सकते लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने में लगे हुए हैं।


वहीं, देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं, 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed