फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actress wife files a lawsuit against her husband said He beaten me so much eardrum was torn

अभिनेत्री पत्नी ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा, बोली- उसने इतना पीटा कि कान का पर्दा फट गया

Wed, 06 Nov 2019 12:03 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, इंदौर
न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: योगेश साहू Updated Wed, 06 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Actress wife files a lawsuit against her husband said He beaten me so much eardrum was torn
अभिनेत्री पत्नी स्वाति और पति कर्ण - फोटो : Social Media

इंदौर निवासी एक अभिनेता के खिलाफ उसकी दिल्ली निवासी मॉडल और अभिनेत्री पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का अरोप है कि पति ने उसे इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा तक फट गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी मॉडल और अभिनेत्री स्वाति ने मुंबई के गोरेगांव थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस शून्य पर दर्ज कर इंदौर के द्वारकापुरी थाने को भेजा है। पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होते देख स्वाति ने मंगलवार को इंदौर आकर एडीजी वरुण कपूर से मुलाकात की। द्वारकापुरी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दरअसल, इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले अभिनेता कर्ण (30) पिता सूर्यप्रकाश शास्त्री से 30 वर्षीय स्वाति मेहरा ने करीब 10 महीने पहले 13 फरवरी 2019 को प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात जून 2018 में मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ण फिल्म में मुख्य अभिनेता था। स्वाति का आरोप है कि कर्ण ने शादी के दो महीने बाद ही दहेज की मांग कर दी। इसके लिए उसने कई बार स्वाति से मारपीट भी की, जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया। स्वाति का यह भी आरोप है कि एक बार कार से इंदौर आते वक्त रास्ते में कर्ण ने उसे मारने की कोशिश भी की। यहां तक कि स्वाति का करियर चौपट करने का भी प्रयास किया।

मुझ पर लगाए स्वाति के आरोप गलत

उधर, स्वाति के अभिनेता पति कर्ण शास्त्री का कहना है कि स्वाति मुझसे अलग रहती है। यह फैसला आपसी सहमति से हुआ था। उसके लगाए सभी आरोप गलत हैं। मैंने आज तक उस पर हाथ नहीं उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed