फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actress Hema Malini captivated the hearts of Ujjain residents at Vikramotsav

Ujjain News: विक्रमोत्सव में हेमा मालिनी ने मोहा मन, शिव-पार्वती विवाह की प्रस्तुति पर गूंज उठा कार्यक्रम स्थल

Fri, 08 Mar 2024 08:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Mar 2024 08:36 AM IST
सार

विक्रमोत्सव में शिरकत करने आईं हेमा मालिनी ने अपने ग्रुप के साथ शिव सती कथा, दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहर, शिव पार्वती विवाह, नमस्तस्ये की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रेम,भक्ति व रौद्र रस की भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मनमोह लिया।

विज्ञापन
Actress Hema Malini captivated the hearts of Ujjain residents at Vikramotsav
विक्रमोत्सव कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी अदभुत नृत्य-कला से सबका मनमोह लिया। साथी कलाकारों के संग नृत्य नाटिका में मां दुर्गा और सती के रूप में हेमा मालिनी की शानदार प्रस्तुति पर पूरा कार्यक्रम करतल ध्वनि से गूंज उठा। 

विज्ञापन


शिवदुर्गा नृत्य नाटिका की ऐसी प्रस्तुति कि मानो भगवान महाकाल की नगरी में उनके स्वरूप में मां दुर्गा अवतरित हो गई हों। विक्रमोत्सव में शिरकत करने आईं हेमा मालिनी ने अपने ग्रुप के साथ शिव सती कथा, दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहर, शिव पार्वती विवाह, नमस्तस्ये की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रेम,भक्ति व रौद्र रस की भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में हेमा मालिनी की प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। दर्शकों ने बीच-बीच में हर-हर महादेव का उद्घोष कर कलाकारों की ऊर्जा में चार-चांद लगाए। हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव सती कथा से किया जिसमें सती का किरदार निभाते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका दुर्गा का मंचन भी इस दौरान हुआ। हेमामालिनी की नृत्य नाटिका और महिषासुर मर्दिनी रूप ने सभागार में बैठे दर्शकों को पूरे समय मंत्र मुग्ध किए रखा। हेमा मालिनी ने माता पार्वती, नौदुर्गा रूप, चंडी, सती समेत कई रूप में नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह और महिषासुर का वध पूरे गीत-संगीत और शास्त्रीय नृत्य में पिरोकर दिखाया गया। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान महाकाल की नगरी में शिव दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति देने में बहुत खुशी का अनुभव हुआ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव को इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री बोले- महाशिवरात्रि पर्व का सफल आगाज हुआ 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी की भगवान शिव दुर्गा नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति से महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व का सफल आगाज हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में विक्रमोत्सव अंतर्गत आयोजित भगवान शिव दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी सहित साथी कलाकारों की भव्य प्रस्तुति से महाशिवरात्रि की शोभा को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में हेमा मालिनी की समस्त कलाकारों को पुष्पगगुच्छ और सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed