{"_id":"63adc9035f5ad700632949f5","slug":"actor-sunil-sethi-reached-umaria-to-see-tigers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: उमरिया में बाघों का दीदार करेंगे अभिनेता सुनील सेट्ठी, दो दिन शहर घूमने की है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: उमरिया में बाघों का दीदार करेंगे अभिनेता सुनील सेट्ठी, दो दिन शहर घूमने की है तैयारी
Thu, 29 Dec 2022 10:37 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:37 PM IST
सार
अभिनेता सुनील सेट्ठी नए साल में ठंड के बीच बाघों के दीदार करने के लिए उमरिया पहुंच रहे हैं। दो दिन शहर में रुककर विभिन्न जगह घूमने की है तैयारी।
विज्ञापन
अभिनेता सुनील सेट्ठी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के नजदीक आते ही लोगों में घूमने का उत्साह देखने को मिलता है। सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग टाइगर सफारी घूमने का मन बनाते हैं, क्योंकि ठंड में टाइगर और अन्य जानवर धूप लेने के लिए जंगल से बाहर निकलते हैं। ऐसे में फिल्म स्टार भी घूमने में पीछे कैसे रह सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता सुनील सेट्ठी बाघों को देखने के लिए उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर क्षेत्र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो यहां दो दिन रुकेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अभिनेता सुनील सेट्ठी शाहपुरा से अपने वाहन से निकल चुके हैं और रात में वह उमरिया पहुंच जाएंगे। जहां पर धमोखर के रिसॉर्ट में उनका ठहरना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह दो दिन तक रुकेंगे और शहर के विभिन्न जगहों जाएंगे। वहीं, फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शाहपुरा से निकलते ही लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात पुलिस
अभिनेता सुनील सेट्ठी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी बराबर साथ में बने हुए हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सड़क के रास्ते में रात में ही बांधवगढ़ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
