फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action will be taken against riding without helmet and seat belt in Chhindwara

Chhindwara: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकलने पर होगी कार्रवाई, दूसरे दिन 131 वाहन चालकों के कटे चालान

Fri, 24 Nov 2023 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 24 Nov 2023 11:52 AM IST
सार

Chhindwara: न्यायालय के निर्देश पर बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले वाहन चालकों और सीट बेल्ट ना लगाने वाले कार चालकों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते छिंदवाड़ा में भी इसका असर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Action will be taken against riding without helmet and seat belt in Chhindwara
दूसरे दिन 131 वाहन चालकों के कटे चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के निर्देश के बाद बुधवार से जिले भर में ये अभियान प्रारंभ किया गया और ये आगामी पचास दिनों तक चलेगा। इसके बाद जनवरी माह में न्यायालय इसकी समीक्षा करेगा। यदि कार्रवाई संतोषजनक नहीं हुई तो फिर कोर्ट पुलिस से जवाब तलब करेगा। ट्राफिक डीएसपी रामेश्वर प्रसाद चौबे ने बताया कि निर्देशों के चलते अब हर दिन स्कूल, कॉलेजों में जागरुकता अभियान चलेंगे। चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर के सहारे लोगों को नियम का पालन करने प्रेरित किया जाएगा। पेट्रोल पंप, सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठों से चर्चा के बाद हेलमेट, सीट बेल्ट को अनिवार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


दूसरे ही दिन काटे 131 चालान, 39 हजार 900 वसूले
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अब पुलिस सक्रिय हो गई है, ट्राफिक डीएसपी रामेश्वर प्रसाद चौबे के मुताबिक आदेश के दूसरे दिन पुलिस काफी सख्त दिखाई दी। विभिन्न मार्गों पर की गई वाहन चेकिंग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 128 लोगों से 38 हजार 400 वसूले गए। वहीं बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले तीन लोगों से 1500 रुपये वसूले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed