फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   action against policemen who misbehaved with BJP leader Govind Malu during Jan Ashirwad Yatra in Indore

इंदौर: भाजपा नेता से बदतमीजी करने के आरोप में एसआई निलंबित, दो आरक्षक लाइन हाजिर

Fri, 20 Aug 2021 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Aug 2021 06:20 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी इस समय अपने केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर रही है। गुरुवार को इंदौर में हुई इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए थे। आरोप है कि इस यात्रा में भाजपा नेता गोविंद मालू के साथ एक एसआई और दो आरक्षकों ने अभद्रता की थी। इसे लेकर शुक्रवार को कार्रवाई हुई और एसआई को निलंबित को आरक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
action against policemen who misbehaved with BJP leader Govind Malu during Jan Ashirwad Yatra in Indore
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

इंदौर में 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर के छावनी इलाके के एक स्कूल में बने टीकाकरण केंद्र को देखने के लिए अपने रथ से उतरे। उनके पीछे पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू भी टीकाकरण केंद्र के अंदर जाने लगे। इस पर एसआई माधवसिंह भदौरिया और आरक्षण शमीम व रामलखन शर्मा ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया था। 

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता को धक्का मारा और एक ओर कर दिया। इस पर भाजपा नेता की पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। बाद में वह वहां से चले गए। हालांकि, मामला यहीं शांत हो गया था और भाजपा नेता ने भी अपनी ओर से मामले को तूल नहीं दिया था। लेकिन, उनके साथ हुई इस बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता के समर्थकों ने उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठानी शुरू कर दी। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भी राज्य सरकार पर आरोप लगाए थे। मामला गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तक पहुंचा। इसके बाद एसआई को निलंबित करने का और आरक्षकों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed