{"_id":"5cd1057abdec22070b27288a","slug":"acid-attack-on-mother-and-daughter-when-they-were-travelling-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सोती हुई मां-बेटी पर फेंका तेजाब, 50 फीसदी झुलसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सोती हुई मां-बेटी पर फेंका तेजाब, 50 फीसदी झुलसी महिला
Tue, 07 May 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 07 May 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कटनी साउथ स्टेशन पर सोमवार को अंतरराज्यीय एक्सप्रेस के कोच डी-1 में मां और बेटी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। यह घटना दोपहर ढाई बजे घटित हुई। महिला लगभग 20 प्रतिशत तो बेटी 60 फीसदी झुलस गई है। इस घटना में महिला का सात साल का बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। पीड़ित परिवार अंबिकापुर के रहने वाले हैं और वह लोग जबलपुर जा रहे थे। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। हमले में उसे सात साल पहले की रंजिश होने का शक हो रहा है। उस समय एक मनचला उनकी बेटी को परेशान किया करता था।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चढ़ार का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। उपचार के लिए पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हमलावर अंबिकापुर से ही ट्रेन में सवार था।
विज्ञापन
ट्रेन के कटनी साउथ पहुंचने पर मौका देखकर उसने 52 साल की केसर बाई और उनकी 32 साल की बेटी रूमा यादव पर तेजाब फेंक दिया। घटना में रूमा के शरीर का बायां हिस्सा, चेहरे से लेकर पैर तक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
